वाराणसी , दिसंबर 26 -- संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार एवं संस्कृत समाज को संबोधित किया। उन्होंने कहा त्याग, तप, बलिदान और समर्पण का यह दिन गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की अमर शहादत को याद करता है। आज का दिन (26 दिसम्बर) 'वीर बाल दिवस' के रूप में मनाया जाता है, जो सिख धर्म के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह की अमर शहादत को स्मरण करता है। इन वीर साहिबजादों ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित