नयी दिल्ली , अप्रैल 15 -- विभिन्न देशों की सरकारों की ओर से वीजा सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी वीएफएस ग्लोबल ने पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ और तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सिंगापुर के लिए वीजा सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की है।

कंपनी ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसे नयी दिल्ली स्थित सिंगापुर गणराज्य के उच्चायोग और चेन्नई स्थित सिंगापुर के महावाणिज्य दूतावास द्वारा क्रमशः चंडीगढ़ और चेन्नई में अधिकृत वीजा एजेंट नियुक्त किया गया है। इससे दोनों राज्यों के लोगों के लिए सिंगापुर के वीजा का आवेदन करना आसान हो जायेगा।

आवेदक इन केंद्रों पर टूरिस्ट और फ़ैमिली विज़िट वीजा तथा बिजनेस वीजा श्रेणियों के लिए आवेदन आसानी से जमा कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित