देवरिया , मार्च 23 -- अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 95वें शहादत दिवस एवं वंदे मातरम की 151वीं वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को विश्व हिंदू महासंघ (विहिप) ने देवरिया में पुरवा चौराहा का नाम वंदे मातरम चौक करने के लिये जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि ज्ञापन में संगठन ने कहा है कि वंदे मातरम भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा है। इस उद्घोष ने देश के वीर सपूतों में अदम्य साहस और राष्ट्र समर्पण की भावना उत्पन्न की, जिसके बल पर उन्होंने प्राणों की आहुति देकर देश को स्वतंत्र कराया।

श्री तिवारी ने आगे बताया कि यदि प्रशासन उक्त चौराहे का नाम वंदे मातरम चौक घोषित करता है, तो विश्व हिंदू महासंघ की जिला इकाई वहां शहीदों के चित्र, भारत माता का चित्र, तिरंगा ध्वज और वंदे मातरम गीत की पट्टिकाएं लगाकर स्थल को राष्ट्रभक्ति के प्रतीक के रूप में विकसित करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित