रांची , अप्रैल 02 -- झारखंड के भाकपा (माले) के राज्य सचिव मनोज भक्त ने विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची की हत्या की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि इस जघन्य अपराध के लिए भाजपा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

श्री भक्त ने कहा कि आज केवल सांप्रदायिक हिंसा ही नहीं, बल्कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ती यौन हिंसा और हत्याओं के मामलों में भी भाजपा का चरित्र सवालों के घेरे में है। मंत्री, सांसद, विधायक से लेकर भाजपा के पन्ना प्रमुख तक, कई स्तरों पर इस तरह के अपराधों में संलिप्तता या संरक्षण के आरोप सामने आते रहे हैं।

श्री भक्त ने कहा कि अब जब भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने उजागर हो चुका है, तो उसे बिना किसी अगर-मगर के अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए देश और राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित