रायबरेली , जनवरी 27 -- विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने रायबरेली में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गम्भीर आरोप लगाए है। जगह जगह लगाए गए पोस्टरो पर उनको कांग्रेस का एजेंट और सनातन का विरोधी तक कहा गया है।
परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल सिंह की ओर से जारी बयान में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गम्भीर आरोप लगाए गए हैं जिसमे उन्हें सनातन धर्म का विरोधी और कांग्रेस का प्रचारक कहा गया है। बयान में कहा है कि यह शंकराचार्य नकली है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अनर्गल प्रलाप कर रहे है। अपने वक्तव्य में राष्ट्रीय महामंत्री ने यहां तक कह डाला कि शंकराचार्य दरअसल पाकिस्तानी एजेंट और मुस्लिम परस्त व हिंदुओ के विरोधी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित