श्रीगंगानगर , मार्च 26 -- राजस्थान विश्व रंगमंच दिवस के उपलक्ष्य में आलोक शुक्ला द्वारा लिखित और अभिनेता एवं निर्देशक विजय जोरा के निर्देशन में एक बुजुर्ग की आत्मकथा 'ख्वाब' का मंचन राष्ट्रीय कला मंदिर के तत्वावधान में किया जाएगा।
राष्ट्रीय कला मंदिर के अध्यक्ष वीरेंद्र बैद ने गुरुवार को बताया कि बाबा रामदेव मंदिर के सामने चौधरी रामजस कला सदन में इस नाटक का मंचन 29 मार्च को सायं छह बजे से किया जाएगा। इसमें मंच के प्रख्यात अभिनेता गौरव बलाना के साथ विक्रम मोंगा और भव्य गुप्ता विभिन्न पात्रों की भूमिकाओं को निभाएंगे और मंच पार्श्व का दायित्व उमंग शर्मा संभालेंगे।
संस्था के सचिव राकेश मंगा ने बताया कि मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सीआईडी) दीक्षा कामरा विशिष्ट अतिथि डॉ जसप्रीत कोचर एवं श्रीमती मनजीत कोचर होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित