रांची , जनवरी 14 -- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है।

श्री सिन्हा ने कहा कि भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष का चयन किसी लोकतांत्रिक चुनाव के जरिए नहीं, बल्कि नॉमिनेशन के माध्यम से किया गया है। लेकिन पार्टी में यह स्थिति बनी कि राज्यपाल के पद से इस्तीफ़ा देने बाले रघुबर दास ,चंपई सोरेन अर्जुन मुंडा,का नामांकन नहीं करना,पार्टी के भीतर आंतरिक लोकतंत्र के पूरी तरह समाप्त होने का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की "पॉकेट संस्था" बनकर रह गई है।

श्री सिन्हा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को पेसा कानून पर बोलने का कोई अधिकार नहीं क्योंकि अपने शासन काल में पेसा का" प " नहीं लाने वाले भाजपा आज पेसा पर ज्ञान बांट रही है अभी नया नया अध्यक्ष बने है अपने कमजोर और बिखरे संगठन पर ध्यान दे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित