वाराणसी , मार्च 8 -- धार्मिक नगरी काशी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था आज प्रातः मंगला आरती से शुरू होकर रात्रि 11 बजे तक लगातार जारी रहेगी।
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के लिए दर्शन पथ एवं अन्य व्यवस्थाओं को विशेष रूप से सुगम बनाना है, ताकि इस विशिष्ट दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए महिला सम्मान एवं सामाजिक संवेदनशीलता को और बढ़ावा मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित