कोलकाता , मार्च 06 -- टी-20 विश्वकप के सुपर आठ और सेमीफाइनल मुकाबले में मैच विजयी पारी खेलने वाले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा कि फाइनल में खेलना मेरे सबसे बेहतरीन पलों में एक है। सैमसन रविवार को अपना पहला विश्व कप फाइनल खेलेंगे।
सैमसन अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले विश्वकप फाइनल को लेकर कहा, "यह मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन पलों में से एक है। मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं। मैं इस प्रारुप बहुत लंबे समय से खेल रहा हूं। मैंने लगभग 300 या 400 टी-20 (328) खेले हैं। मैंने एक से लेकर छह नंबर तक के क्रम में बल्लेबाजी की है। मैंने आईपीएल फ्रैंचाइजी 'राजस्थान रॉयल्स' की कप्तानी भी की है। इसलिए मुझे अनुभव है कि किसी समय टीम को क्या चाहिए और इस एकादश में मेरी सटीक भूमिका क्या है। वही स्पष्टता आपको अपने तरीके से रन बनाने में मदद करती है।"संजू सैमसन ने पिछले रविवार वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 और फिर गुरुवार शाम सेमीफाइनल में इंग्लैंड के विरुद्ध 89 रन बनाकर लगातार दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। वेस्टइंडीज के खिलाफ सैमसन ने शुरुआत में ही समझ लिया था कि इस पिच पर कम से कम 250 का स्कोर करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित