मुंबई , अप्रैल 16 -- अभिनेता विशाल जेठवा ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए तैयारी शुरू कर दी है। विशाल जेठवा ने अपने हालिया फिटनेस पोस्ट से लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी हथेलियों की क्लोज़-अप तस्वीर शेयर की, जिसमें कड़े वर्कआउट की वजह से पड़े छाले और निशान साफ दिखाई दे रहे थे।

सबका ध्यान सिर्फ तस्वीर ने ही नहीं, बल्कि उसके साथ लिखे कैप्शन ने भी खींचा। उन्होंने लिखा, "105 पुल-अप्स। कोई शॉर्टकट नहीं। 40 वज़न (10किलोग्राम ), 60 बॉडीवेट, 5 सिर्फ शरीर को जगाने के लिए "दरअसल, यह ट्रेनिंग विशाल के आने वाले प्रोजेक्ट के लिए है, जिसके लिए वह एक फिजिकली डिमांडिंग रोल की तैयारी कर रहे हैं। अपने काम के प्रति समर्पण के लिए जाने जाने वाले विषाल इस बार खुद को शारीरिक रूप से नई सीमाओं तक ले जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित