रांची , फरवरी 08 -- झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज सिदो-कान्हू मैदान, रामगढ़ में आयोजित "सांसद सामूहिक विवाह उत्सव" में सम्मिलित हुए।

श्री गंगवार ने नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके सुखमय, समृद्ध एवं उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर वर-वधुओं एवं उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

श्री गंगवार ने कहा कि विवाह भारतीय संस्कृति का एक पवित्र संस्कार है, जो केवल दो व्यक्तियों का ही नहीं, बल्कि दो परिवारों का भी मिलन है। वहीं राज्यपाल ने इस पुनीत कार्य के लिए लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल को बधाई दी तथा आयोजन की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित