वडोदरा , जनवरी 30 -- पश्चिम रेलवे ने विभिन्न गंतव्यों के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित करने का निर्णय लिया है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा शुक्रवार को यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के बीच चल रही दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है।

ट्रेन संख्या 09085/09086 मुंबई सेंट्रल - इंदौर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल: ट्रेन संख्या 09085 मुंबई सेंट्रल - इंदौर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल को 27 फरवरी तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09086 इंदौर - मुंबई सेंट्रल त्रि-साप्ताहिक स्पेशल को 28 फरवरी तक विस्तारित किया गया है।

ट्रेन संख्या 09057/09058 सूरत - मंगलुरु द्वि-साप्ताहिक स्पेशल: ट्रेन संख्या 09057 सूरत - मंगलुरु द्वि-साप्ताहिक स्पेशल को 25 फरवरी तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09058 मंगलुरु - सूरत द्वि-साप्ताहिक स्पेशल को 26 फरवरी तक विस्तारित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित