नयी दिल्ली , जनवरी 25 -- साहित्य एवं शिक्षा, कला, चिकित्सा, खेल, समाज सेवा और कृषि जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 45 हस्तियों को चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री पुरस्कार के लिए चुना गया है।
पद्म पुरस्कार पाने वाले इन गुमनाम नायकों ने साधारण होते हुए भी असाधारण योगदान दिया है। इन सभी विभूतियों ने गंभीर व्यक्तिगत कठिनाइयों और त्रासदियों को पार करते हुए न केवल अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल की, बल्कि समाज की व्यापक सेवा भी की है। इनमें पिछड़े और दलित समुदायों, आदिम जनजातियों तथा दूरस्थ और कठिन भौगोलिक क्षेत्रों से आने वाले व्यक्ति शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार पद्म श्री पुरस्कार पाने वाले इन नायकों में शामिल हैं-1. अंके गौड़ा: साहित्य एवं शिक्षा, कर्नाटक2. आर्मिडा फ़र्नांडीज़: चिकित्सा, महाराष्ट्र3. भगवानदास रायकवाड़ : पारंपरिक खेल कोच, मध्य प्रदेश4. भिखल्या लाडक्या ढिंडा : कला, महाराष्ट्र5. बृज लाल भट्ट : समाज सेवा, जम्मू कश्मीर6. बुधरी ताती : समाज सेवा, छत्तीसगढ7. चरण हेम्ब्रम : साहित्य एवं शिक्षा, ओडिशा8. चिरंजी लाल यादव : कला (ब्रास वर्क), उत्तर प्रदेश9. धर्मिक लाल चुन्नीलाल : पांड्या कला, गुजरात10. ग़फ़रुद्दीन मेवाती जोगी : कला, राजस्थान11. हैली वार : समाज सेवा, मेघालय12. इंदरजीत सिंह सिद्धू : समाज सेवा, चंडीगढ़13. के. पाजनीवेल : कला, पुड्डुचेरी14. कैलाश चंद्र पंत : साहित्य एवं शिक्षा, मध्य प्रदेश15. खेम राज सुंद्रियाल : कला, हरियाणा16. कोल्लक्कयिल देवकी अम्मा जी : पर्यावरण एवं वानिकी, केरल17. कुमारस्वामी थंगराज : चिकित्सा, हैदराबाद18. महेंद्र कुमार मिश्रा : साहित्य एवं शिक्षा, ओडिशा19. मीर हाजीभाई कासमभाई : कला, गुजरात20. मोहन नागर : पर्यावरणविद, मध्य प्रदेश21. नरेश चंद्र देव वर्मा : साहित्य एवं शिक्षा, त्रिपुरा22. निलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला : समाज सेवा, गुजरात23. नूरुद्दीन अहमद : कला, असम24. ओथुवर तिरुथानी स्वामीनाथन : कला, तमिलनाडु25. पद्मा गुरमेत : चिकित्सा, लद्दाख26. पोखिला लेकथेपी: कला, असम27. डा. पुन्नियामूर्ति नतेसन: पशु चिकित्सक, तमिलनाडु28. आर. कृष्णन : कला, तमिलनाडु29. रघुपत सिंह : कृषि, उत्तर प्रदेश30. रघुवीर तुकाराम खेड़कर: कला, महाराष्ट्र31. राजस्तपाठी कालीअप्पा गौंडर : कला, तमिलनाडु32. रामा रेड्डी मामिडी: पशुपालन एवं डेयरी , तेलंगाना33. रामचंद्र गोडबोले एवं सुनीता गोडबोले : चिकित्सा, छत्तीसगढ़34. एस. जी. सुशीलम्मा: समाज सेवा, कर्नाटक35. संग्युसांग एस. पोंगेनर : कला, नागालैंड36. शफ़ी शौक़: साहित्य एवं शिक्षा, जम्मू कश्मीर37. श्रीरंग देवाबा लाड: कृषि, महाराष्ट्र38. श्याम सुंदर : चिकित्सा, उत्तर प्रदेश39. सिमांचल पात्रो: कला, ओड़िशा40. सुरेश हनगावाड़ी : चिकित्सा (स्वदेशी होम्योपैथी), कर्नाटक41. तगा राम भील: कला, राजस्थान42. तेची गुबिन: समाज सेवा, अरुणाचल प्रदेश43. तिरुवारूर भक्तवत्सलम : कला, तमिलनाडु44. विश्व बंधु : कला, बिहार45. युमनाम जात्रा सिंह : कला, मणिपुरये वे लोग हैं जिन्होंने दिव्यांगजन, महिलाओं, बच्चों, दलितों और जनजातीय समुदायों की सेवा में स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, स्वच्छता और सतत विकास जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य करते हुए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित