लखनऊ , फरवरी 9 -- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को सुबह 11 बजे विधानसभा पहुंचीं। विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल का स्वागत किया। इसके बाद सदन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संयुक्त सदन को संबोधित करते हुए अपना अभिभाषण शुरू कर दिया है । हालांकि अभिभाषण के दौरान विपक्षी दलों ने लगातार हंगामा किया। शोर-शराबे और नारेबाजी के बीच भी राज्यपाल ने अपना अभिभाषण पढ़ना जारी रखा।

सदन में "राज्यपाल गो बैक" के नारे लगाए गए। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सदस्यों ने एकजुट होकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। पक्ष के हंगामे के चलते सदन का माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बना रहा, लेकिन कार्यवाही नियमानुसार आगे बढ़ती रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित