अयोध्या , दिसम्बर 04 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि विपक्षी नेताओं को रोने की आदत पड़ गई हैं, कभी ईवीएम को लेकर रोते है, कभी भाजपा की नीतियों को लेकर रोते हैं कभी विकास कार्यों को लेकर रूदन करते है और अब स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन एसआईआर को लेकर रो रहे है।
अयोध्या में एसआईआर मुद्दे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक करने के बाद पत्रकारों से रूबरू थे। पत्रकारों से बातचीत में कहा गया कि भाजपा हमेशा जनता के बीच रहकर काम करती है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा बिरसा मुंडा, सरदार पटेल जयंती, आंबेडकर जयंती और महात्मा गांधी के जन्मदिवस जैसे सभी प्रमुख कार्यक्रम मनाती है। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर भी भाजपा ने व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाती है, जो उसकी पारदर्शिता को दर्शाता है। एसआईआर पर सवाल उठाने वाले विपक्ष को चौधरी भूपेंद्र सिंह ने सिर्फ राजनीतिक एजेंडा चलाने वाला बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित