बारां , अप्रैल 16 -- राजस्थान में बारां जिले के अन्ता विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने शुक्रवार को श्रीजी चौक स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनसुनवाई में अन्ता विधानसभा क्षेत्र सहित जिले भर से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और परिवेदनाएं लेकर पहुंचे। इस दौरान नागरिकों ने पेयजल, बिजली, सड़क, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और राजस्व से जुड़े विभिन्न मामलों को विधायक के समक्ष रखा। श्री भाया ने सभी की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

श्री भाया ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। जनसुनवाई के माध्यम से सीधे संवाद स्थापित करके समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित