देहरादून , फरवरी 22 -- उत्तराखंड के देहरादून में शनिवार को प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल से उनके कार्यालय में अपनी उपस्थिति के दौरान घटित प्रकरण पर चहुंओर विरोध और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा चेताने के बाद रविवार को रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा काऊ ने बयान जारी कर इस मामले में अफसोस व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि ये घटना जाने अनजाने में हुई है। वह घटना से संबंधित सभी पक्षों से माफी मांगते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित