रायपुर , मार्च 17 -- छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को कई महत्वपूर्ण विधायी निर्णय लिए गए।
गृह मंत्री विजय शर्मा ने राज्यपाल द्वारा पुनर्विचार के लिए लौटाए गए छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक, 2006 पर चर्चा का प्रस्ताव रखा। विचार-विमर्श के बाद सदन की अनुमति से सरकार ने यह विधेयक वापस ले लिया।
सत्र के दौरान राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक, 2026 को पुनः प्रस्तुत किया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसके साथ ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक, 2026 तथा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक, 2026 के पुनर्स्थापन प्रस्ताव रखे। दोनों प्रस्तावों को भी विधानसभा ने एकमत से मंजूरी दी।
लगातार विधायी कार्यवाही के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से संबंधित विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा प्रारंभ हुई। हालांकि, इस दौरान विपक्ष ने चर्चा में भाग नहीं लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित