भोपाल , अप्रैल 15 -- मध्यप्रदेश विधानसभा में शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति की बैठक आज सभापति हरिशंकर खटीक के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्य विष्णु खत्री, राम निवास शाह, राजन मंडलोई और गौरव सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत में विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविन्द शर्मा ने सभापति एवं सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने समिति के कार्यों तथा लंबित प्रकरणों के निराकरण के संबंध में जानकारी दी और अध्यक्ष द्वारा दिए गए सुझावों से सदस्यों को अवगत कराया। बैठक में समिति द्वारा पांच विभागों से संबंधित मामलों पर साक्ष्य लिया गया और लंबित आश्वासनों के निराकरण की दिशा में चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित