बैतूल , मार्च 17 -- मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मंगलवार को बैतूल पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की दिवंगत पुत्री सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री तोमर चंद्रमौलि स्थित खंडेलवाल निवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने सुरभि खंडेलवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उन्होंने श्री खंडेलवाल एवं उनके परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि यह अपूरणीय क्षति है, जिसे सहन करना अत्यंत कठिन है, लेकिन ईश्वर परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

विधानसभा अध्यक्ष के आगमन के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में लोग खंडेलवाल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित