पन्ना, 1 दिसंबर 2025 (वार्ता) मध्यप्रदेश के पन्ना शहर स्थित प्राचीन धरमसागर तालाब परिसर में स्थापित बुंदेल केशरी महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा का अनावरण 6 दिसंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे आयोजित होगा, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
नगर पालिका परिषद पन्ना द्वारा आयोजित इस समारोह में सांसद विष्णु दत्त शर्मा, विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह और जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष मीना पाण्डेय करेंगी। इस अवसर पर मुंबई की प्लेबैक सिंगर इशिता विश्वकर्मा विशेष प्रस्तुति देंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित