मुंबई , अप्रैल 03 -- देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 27 मार्च 2026 को समाप्त सप्ताह में साप्ताहिक आधार पर करीब 10.29 अरब डॉलर घट कर 688.06 अरब डॉलर के स्तर पर रहा।
पिछले साल इसी समय की तुलना में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 22.66 अरब डॉलर ऊंचा है।
भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 27 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी परिसम्पत्तियां उससे एक साल पहले की तुलना में 6.62 अरब डॉलर घट कर 551.07 अरब डॉलर के स्तर पर रहीं। विदेशी मुद्रा परिसंम्पतियों में घट-बढ़ डॉलर के मुकाबले अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं की विनिमय दर में घट-बढ़ से भी प्रभावित होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित