नयी दिल्ली , जनवरी 30 -- दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विधानसभा परिसर में उन्हें श्रद्धांजलि दी।
श्री गुप्ता ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में बापू के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन और बलिदान देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और सामूहिक चेतना को आज भी दिशा प्रदान करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित