नयी दिल्ली , अक्टूबर 01 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा बुधवार को लोधी रोड़ स्थित श्मशान घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई देने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा सांसद, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि भाजपा वरिष्ठ नेता विजय मल्होत्रा का निधन एम्स में सोमवार की रात हो गया था। अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई देते हुए हर किसी की आंखें नम थी।

इससे पहले श्री मल्होत्रा का पार्थिव शरीर कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए पंत मार्ग स्थित दिल्ली भाजपा कार्यालय में रखा गया। जहां मुख्यमंत्री गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी, सांसद बांसुरी स्वराज, डॉ. हर्षवर्धन, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित