चेन्नई , दिसंबर 09 -- फिल्म अभिनेता और तमिलगा वेट्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक-अध्यक्ष विजय ने मंगलवार को पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर तो निशाना साधा, लेकिन पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी को लेकर नरम रूख अपनाया।

उन्होंने पुडुचेरी में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर पूर्व फ्रांसीसी एन्क्लेव के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। श्री विजय ने द्रमुक पर हमले करते हुए जनता से सावधान रहने को कहा कि वह सिर्फ मतदाताओं को बेवकूफ बनाने के लिए वादे करती है। उन्होंने कहा, "केंद्र शासित प्रदेश के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा बहुत पहले ही मिल जाना चाहिए था।" उन्होंने राज्य का विकास नहीं होने के लिए सीधे तौर पर भाजपा और केंद्र सरकार को दोषी ठहराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित