नयी दिल्ली , जनवरी 25 -- पूर्व भारतीय डेविस कप कप्तान और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए चुना गया है जबकि 2024 में टी-20 विश्वकप जीतने वाले कप्तान रोहित शर्मा को पद्मश्री देने की घोषणा की गयी है।
आज यहां गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गयी है। विजय अमृतराज, जो अब अमेरिकी नागरिक है, को पद्म भूषण के लिए चुना गया हैं। इसमें खेल की दुनिया के कई सितारों को भी सम्मानित करने का फैसला किया गया । इसमें सबसे बड़े नाम भारतीय पुरुष टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और महिला टीम की मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान टीम को जीत दिलाने वाले रोहित ने 2025 में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया था। अपनी बल्लेबाजी से रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। वह वनडे क्रिकेट में तीन बार दोहरे शतक का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित