नयी दिल्ली , मार्च 19 -- चीन के साथ संबंधों के फिर से धीरे-धीरे पटरी पर लौटने के बीच भारत ने ब्रिटेन में उच्चायुक्त विक्रम के दुरई स्वामी को चीन में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है।

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक वक्तव्य जारी कर बताया कि ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम के दुरई स्वामी को चीन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।

भारतीय विदेश सेवा के वर्ष 1992 बैच के वरिष्ठ अधिकारी श्री दुरई स्वामी, प्रदीप कुमार रावत का स्थान लेंगे। श्री दुरई स्वामी इससे पहले भी बीजिंग में भारतीय दूतावास में काम कर चुके हैं। उन्हें विदेश मामलों का खासा अनुभव है।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि नए राजदूत के जल्द ही अपना कार्यभार संभालने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित