मेलबर्न , जनवरी 19 -- विक्टोरिया म्बोको ने 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए सोमवार को सीधे सेटों में जीत के साथ दूसरे राउंड में जगह बनाई।
आज यहां खेले गये मुकाबले में 17वीं सीड कनाडाई खिलाड़ी ने मेलबर्न पार्क में पहले राउंड के मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई किशोर एमर्सन जोन्स को 6-4, 6-1 से हराया। घरेलू खिलाड़ी को मिले जबरदस्त सपोर्ट के बावजूद, म्बोको ने शांत और दमदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित