नयी दिल्ली , फरवरी 13 -- दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निदेशक एवं भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व टीम मैनेजर विकास कात्याल ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर से मुलाकात कर जारी आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विकास कात्याल ने मुख्य कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम की तैयारियों पर विश्वास जताते हुए विश्व कप में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित