लखनऊ , फरवरी 1 -- राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट किसान, नारी शक्ति और नौजवानों को समर्पित है। बजट देश के प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाने तथा समाज के हर वर्ग के कल्याण को सुनिश्चित करने के साथ-साथ आर्थिक विकास को नई गति देगा।
श्री दुबे ने कहा कि बजट विशेष रूप से अन्नदाताओं, युवाओं, महिलाओं तथा शोषित-वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित है। इससे किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित