शिवपुरी , फरवरी 24 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में कोटा कानपुर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए के एक शावक की मृत्यु हो गई।

वन विभाग सूत्रों ने आज बताया कि मृतक शावक की उम्र लगभग तीन माह है। कल रात के इस मामले में अज्ञात वाहन के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करवा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित