नयी दिल्ली , जनवरी 16 -- कांग्रेस ने वाराणसी में चल रहे सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण अभियान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि सौंदर्यीकरण के नाम पर उन्होंने घाट को पूरी तरह से तबाह कर दिया है।

दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पूरी दुनिया में मणिकर्णिका घाट का बहुत महत्व है। हिंदू समाज के लोगों की जब मृत्यु होती है, तो उनकी अंतिम इच्छा होती है कि उनका शरीर मणिकर्णिका घाट पर जलाया जाए, विदेश में भी रहने वाले लोग चाहते हैं कि उनके पार्थिव शरीर का दाह संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया जाए।

श्री राय ने कहा जिस मणिकर्णिका घाट का जीर्णोद्धार लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी द्वारा कराया गया, भाजपा सरकार ने उनकी मूर्तियों को, महादेव के शिवलिंग के साथ माता पार्वती की मणि को भी तोड़ दिया है। हर साल मणिकर्णिका घाट पर 'पंचकोशी यात्रा' होती है, जिसमें करोड़ों लोग शामिल होते हैं और संकल्प लेते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित