वाराणसी , नवंबर 19 -- उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में बुधवार को लालपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया।
यह प्रतियोगिता 19 से 21 नवंबर तक चलेगी। इसमें देश के 28 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से 1,000 से अधिक बालक-बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
दोपहर बाद आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सलाहकार अवनीश अवस्थी भी शामिल होंगे।
आयोजन समिति के सदस्य डॉ. एके सिंह ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को शहर के विभिन्न होटलों और गेस्ट हाउसों में ठहराया गया है। स्टेडियम तक आने-जाने के लिए विशेष परिवहन की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों को बनारसी व्यंजनों के साथ-साथ बनारसी कचौड़ी-सब्जी, जलेबी तथा दक्षिण भारतीय व्यंजन भी परोसे जाएंगे। 28 राज्यों और आठ केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 33 टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं।
स्टेडियम में 100 टारगेट लगाए गए हैं, जिन पर खिलाड़ी निशाना साधेंगे। स्पर्धाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार आयोजित की जा रही हैं। भारत में खेलों को बढ़ावा देने की दृष्टि से इस तरह के आयोजन अत्यंत सराहनीय हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित