वाराणसी , मार्च 20 -- उत्तर प्रदेश के वाराणसी में उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) परिसर में शुक्रवार को एक बदमाश ने बीएससी के छात्र प्रताप सिंह को गोली मार दी। घायल छात्र को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित छात्रों ने परिसर में तोड़फोड़ की और जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने तुरंत परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया। कॉलेज के मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित