वाराणसी , मार्च 24 -- उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में मंडुआडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा इलाके में मंगलवार को एक मकान में तेज धमाके के साथ मकान गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान, अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) आलोक वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त (रोहनिया) समेत भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिससे मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। यह मकान लहरतारा इलाके में गिरिजा देवी का था। वे अपने दो बेटों अमन चौधरी (32), अवधेश चौधरी (30) और बेटी प्रीति (24) के साथ रहती थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित