वाराणसी , मार्च 10 -- वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक और साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बड़ागांव पुलिस के अनुसार, कार चालक अत्यधिक गति से वाहन चला रहा था। कार जंसा की ओर से एयरपोर्ट की दिशा में जा रही थी। तेज गति के कारण ही यह हादसा हुआ। इस घटना में जंसा निवासी कार चालक इरफान, बाइक सवार मनोज पटेल, सुनील कुमार और साइकिल सवार रिजवान अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक घायल को पंडित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शेष घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की स्पीड अधिक थी और हादसे की पूरी जिम्मेदारी कार चालक की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित