वाराणसी , मार्च 27 -- उत्तर प्रदेश में वाराणसी में सिगरा थाना क्षेत्र के साजन चौराहे पर गुरुवार रात एक अनियंत्रित कार ने चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचा दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित