पटना , मार्च 13 -- पटना नगर निगम की ओर से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाये रखने के लिए निरंतर युद्ध स्तर पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
पटना नगर निगम द्वारा सड़क पर सीएनडी वेस्ट रखने एवं खुले में निर्माण करने वालों पर जुर्माना लगाया जाता रहा है। इसी कड़ी में पटना नगर निगम द्वारा निर्माण करने वाले नागरिकों को सीएनडी वेस्ट के निष्पादन के लिए प्वाइंट दिया जा रहा है। पटना नगर निगम द्वारा भी इस कचरे को कलेक्ट किया जाएगा।
पटना नगर निगम क्षेत्र में इस सुविधा को प्राप्त करने के लिए आम नागरिकों को प्रति फेरा 600 रूपये शुल्क देना होगा। इसके लिए पटना नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 155304 एवं वाट्सअप चैट बोट नंबर 9264447449 पर वाट्स से संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही पटना नगर निगम द्वारा नियम का उल्लंघन करने वालों को 1500 रूपये जुर्माना लिया जाएगा। कहीं भी मलबा नजर आने पर न सिर्फ उसे जब्त किया जाएगा बल्कि जिम्मेदार को जुर्माना भी देना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित