रायगढ़ , फरवरी 09 -- त्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मारपीट के वीडियो को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आज त्वरित कार्रवाई की है। बीते 6 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें करीब एक दर्जन युवक एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे थे।
वीडियो के संज्ञान में आते ही रायगढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना में शामिल अधिकांश युवक नाबालिग हैं। पुलिस ने नाबालिग आरोपियों के परिजनों को थाने बुलाकर कड़ी समझाइश दी है, वहीं बालिग आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
नव पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जिले में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी निर्देश के तहत वायरल वीडियो के आधार पर यह त्वरित कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित