बैंकॉक , मार्च 12 -- भारतीय मुक्केबाज गुंजन, राधामणि लोंगजाम और चंद्रिका पुजारी ने वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप 2026 के पांचवें दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।
सुबह के सत्र में, गुंजन ने (48किग्रा) ने पोलैंड पर 5-0 से एकमत से जीत हासिल की। राधामणि लोंगजाम ने (57किग्रा) भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले राउंड में रेफरी स्टॉप्ड कॉन्टेस्ट (आरएससी) से इक्वाडोर की अपनी प्रतिद्वंद्वी को हराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित