मुंबई , फरवरी 04 -- भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी नेअभिनेत्री और मॉडल इशिका टोरिया को एक्सक्लूसिव तौर पर साइन किया है।

इशिका टोरिया वर्ष 2015 से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी और बाद में गुजराती इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई। इशिका ने दो गुजराती फिल्मों 'लव नो भवाड़ो' और '3 चक्करम' में अभिनय किया है। इसके साथ ही वह 80 से अधिक गुजराती म्यूजिक वीडियोज़ में नजर आ चुकी हैं और कुछ पंजाबी गानों में भी काम कर चुकी हैं।इसके अलावा इशिका कई रैंप शोज़ और फैशन इवेंट्स का भी हिस्सा रह चुकी हैं, जहां उनकी मौजूदगी को खासा सराहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित