श्रीनगर (पौड़ी) , जनवरी 25 -- वन्य जीवों की तस्करी एवं अवैध शिकार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पौड़ी गढ़वाल पुलिस श्रीनगर क्षेत्र में लगातार होटलों, ढाबों एवं संदिग्ध स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चला रही है।

इस दौरान सीआईयू टीम को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि श्रीनगर स्थित एक होटल कुछ वन्य जीव तस्कर रूके हुए हैं। इस सूचना पर श्रीनगर व सीआईयू पुलिस टीम द्वारा श्रीनगर में होटलों की सघन चेकिंग व तलाशी शुरू की गई। परिणामस्वरूप होटल के एक कमरे में 04 अभियुक्तों (सफारी लाल, सुरजन लाल, रोशन लाल व बसंतू लाल) की तलाशी ली गई, जिसमें अभियुक्तों के कब्जे से एक गुलदार की खाल बरामद की गई।जिस पर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके विरूद्ध कोतवाली श्रीनगर पर मु0अ0सं0- 03/2026, धारा- 9,39, 44,50, 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित