भरतपुर , अप्रैल 27 -- राजस्थान में धौलपुर के सरमथुरा के जंगलों में आग लगने के मामले में एक सनसनीखेज खुलासे के बाद वन विभाग ने एक वनरक्षक को निलंबित किया है।

विभागीय सूत्रों ने सोमवार को बताया कि वनरक्षक दिलीप सिंह पर जंगलों में आग लगाने, वन कार्यालय में वनकर्मी पर बदमाशों के सहयोग से जानलेवा हमला करने, पेड़ कटवाने के गंभीर आरोप सामने आने के बाद वन अधिकारियों ने दिलीप सिंह को निलंबित कर सरमथुरा थाने में मामला दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित