भजनलाल ने वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को किया संबोधितजयपुर 07 नवंबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि वन्दे मातरम् में भारतीयों को एक सूत्र में बांधने की शक्ति है। यह समारोह केवल उत्सव नहीं बल्कि राष्ट्रीय आंदोलन है। इसका उद्देश्य नागरिकों, युवा पीढ़ी और विद्यार्थियों को इस गीत की मूल क्रांतिकारी भावना से जोड़ना है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित उपस्थित हजारों लोगों ने एक स्वर में वन्दे मातरम् गाया।

उन्होंने उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान भी किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुतियां भी दी गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित