पुणे , फरवरी 3 -- महाराष्ट्र में लोनावला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टाइगर पॉइंट के पास गहरी खाई में गिरने से 19 वर्षीय एक महिला पर्वतारोही की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिवदुर्ग बचाव दल की मदद से शव को बरामद किया। मृत महिला की पहचान श्रेया पाटी के रूप में हुई है। वह 31 जनवरी को पर्वतारोहन के लिए मुंबई से लोनावला आयी थी। जब वापस नहीं लौटी, तो उसके माता-पिता ने लोनावला में उसकी खोज की। शुरू में उन्हें बताया गया कि वह पहले ही लौट चुकी है। इसके बाद उसके माता-पिता ने लोनावला ग्रामीण पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित