लखनऊ , मार्च 9 -- उत्तर प्रदेश में लोक निर्माण विभाग में फुल डेप्थ रिक्लेमेशन (FDR) तकनीक के कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित कराने के लिए सृजित तकनीकी सलाहकार के पद पर तैनात वी के सिंह के कार्यकाल की अवधि एक वर्ष के लिए बढ़ा दी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक सेवानिवृत्त प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष विजय कुमार सिंह को इस पद पर यथावत तैनात रखा गया है।

पहले यह नियुक्ति 28 फरवरी 2026 तक के लिए की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 1 मार्च 2026 से 28 फरवरी 2027 तक कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित