पटना , अक्टूबर 15 -- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों की सूची बुधवार को जारी कर दी है।
लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने सूची जारी करते हुये बताया कि गोविंदगंज से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, सिमरी बख्तियारपुर से संजय कुमार सिंह, दरौली सुरक्षित से विष्णु देव पासवान, गरखा (सुरक्षित) से सीमांत मृ़णाल, साहेबपुर कमाल से सुरेन्द्र कुमार, परबत्ता से बाबूलाल शौर्य, नाथनगर से मिथुन कुमार, पालीगंज से सुनील कुमार, ब्रहमपुर से हुलास पांडे़, डेहरी से राजीव रंजन सिंह, बलरामपुर से श्रीमती संगीता देवी, मखदुमपुर से श्रीमती रानी कुमारी और ओबरा से प्रकाश चंद्र को उम्मीदवार बनाया है।
उल्लेखनीय है कि 12 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव में राजग में सीटों के बंटवारे पर समझौता हुआ था। सीट बंटवारे के तहत भाजपा 101, जनता दल यूनाईटेड (जदयू) 101, लोक जनशति पार्टी (रामविलास) 29, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित