पटना , जनवरी 19 -- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।
जनता दरबार के दौरान गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने दूर-दराज़ से आए आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना।उन्होंने प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिये संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने बताया कि जनता दरबार का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का सीधा संवाद स्थापित कर समाधान करना है। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामिवलास) सदैव जनसेवा, जनसरोकार और जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित