पटना , मार्च 14 -- पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू ने बिहार की राजधानी पटना के सिविल कोर्ट में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण किया।

पटना सिविल कोर्ट पहुंचने के बाद मुख्य न्यायमूर्ति श्री साहू ने विभिन्न पीठों का निरीक्षण किया और उसके बाद परिवार न्यायालय में लगी लोक अदालत की बैठक में शामिल हुए जिस पीठ का संचालन प्रधान न्यायाधीश सुनील दत्त पांडे एवं वरीय अधिवक्ता ओमकार पांडे कर रहे थे।

मुख्य न्यायाधीश ने अपने हाथों से लोक अदालत में शामिल हुए सभी पक्षकारों को गुलाब का फूल देकर उन्हें प्रोत्साहित किया। मुख्य न्यायमूर्ति के समक्ष ही दो दंपतियों के सारे मुकदमों को समझौते के आधार पर समाप्त कर दिया गया और दोनों दंपति हंसी-खुशी फिर से एक साथ विदा होकर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित