अयोध्या , दिसम्बर 09 -- विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को गति देने के लिए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता लगातार विधानसभा के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं।
मंगलवार को उन्होंने हनुमत शक्ति महाविद्यालय, कटरा तथा प्राथमिक विद्यालय अंगूरी बाग समेत दर्जन भर बूथों पर पहुंचकर बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों और बीएलओ से अभियान की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, घर-घर सत्यापन और त्रुटियों को दूर करने की कार्यवाही को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित